फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, मामला दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव आकोली में कुछ लोगों द्वारा एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इस संबंध में महिला ने नांगल चौधरी में उक्त लोगों के शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव आकोली निवासी कांता ने बताया कि गत 17 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे वह शौच करने के बाद अपने घर की तरफ आ रही थी। इस दौरान रास्ते में आकाश, धर्मवीर, विक्की रास्ते में मिले। जिनमें धर्मवीर के हाथ में कुल्हाड़ी थी। उसने कुल्हाड़ी उसके सिर में मारी और आकाश व विक्की ने उसे पकड़ लिया। कुल्हाड़ी लगते ही वह बेहोश हो गई। सूचना के बाद उसके परिजनों मौके पर पहुंचे और उसे ईलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया जबकि उक्त व्यक्ति मौके पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें