नारनौल। निजामपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज का आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में रूप सराय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि गत आठ अगस्त को सुबह करीब 12 बजे वह मोटरसाइकिल पर अपनी माता सरवण के साथ घरेलू कार्य से नांगल चौधरी जा रहा था। गावड़ी बस स्टैंड के पास एक कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। कार अभिषेक गांव नारेडी चला रहा था। इस टक्कर में वह और उसकी मां दूर जाकर गिरे। जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोट आई व उसकी मां के पैर में फ्रेक्चर व शरीर में गंभीर चोटें आई। इसके अलावा मोटर साइकिल को भी नुकसान हुआ है।