क्षेत्र में बस के इंतजार में बैठी महिला के गले से चेन तोड़ने को वारदात को अंजाम देने वाली महिला आरोपी को थाना सतनाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बबली निवासी छुछकवास जिला झज्जर के रूप में हुई है।
आरोपी ने रविवार सतनाली क्षेत्र में बस के इंतजार में बैठी एक महिला के गले से चैन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। लोगों द्वारा मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार बताया कि कोटपुतली राजस्थान की रहने वाली गायत्री ने थाना सतनाली में शिकायत देकर अज्ञात महिला पर चैन तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया और मौके पर पुलिस को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। गले से चेन छीनने वाली महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बबली बताया था। संवाद