नारनौल। शहर के नजदीक गहली और धरसू गांव के बीच तीन सितंबर को 765 केवी सीकर-II–नरेला ट्रांसमिशन लाइन से लाखों रुपये के तार और उपकरण चोरी हो गए। एम/एस स्किपर लिमिटेड के सहायक प्रबंधक शुभदीप चक्रवर्ती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चोर टावर लोकेशन 84/4 और 84/5 के बीच से करीब 1300 मीटर लंबा एएल-59 कंडक्टर काटकर ले गए। इसके अलावा 21 हेक्सागोनल स्पेसर डैम्पर और दो सस्पेंशन एच/डब्ल्यू फिटिंग भी चोरी हुई हैं। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद