फोटो संख्या:62-राजकीय माध्यमिक विद्यालय धौली में छात्रा को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य---स्रोत-
महेंद्रगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धोली में बाल दिवस पर विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई। वहीं विद्यालय के लिपिक और कर्मचारी नेता सुजान मालड़ा का जन्मदिन मनाया गया। विजेता खिलाड़ियों को स्टेशनरी का सामान देकर पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की कबड्डी, नींबू चम्मच दौड़, चेयर रेस, रस्साकसी सहित अनेक प्रतियोगिताएं इंटर्नशिप के विद्यार्थियाें के नेतृत्व में करवाई गई। मुख्याध्यापिका मुकेश देवी ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उप विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया।