फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए करना होगा इंतजार, अब बनाया जाएगा राज्यस्तरीय मार्ग

Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हांसी -तोशाम -रेवाड़ी नेशनल हाईवे बनने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। रोड को अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के नंबर नहीं मिले है जिस वजह से आगामी कार्रवाई नहीं हो पा रही लेकिन अब प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी से तोशाम तक रोड बनाएगी। इसके लिए सरकार अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से यह रोड बनाएगी। लगभग 130 किलोमीटर का यह रोड रेवाड़ी से कनीना कनीना से महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़ से सतनाली और सतनाली से तोशाम चार टुकड़ों में बनाया जाएगा। रेवाड़ी से कनीना और कनीना से महेंद्रगढ़ तक रोड के टेंडर हो गए हैं। रोड के बीच में आने वाले शहरी क्षेत्रों में दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाले बना जाएंगे तथा पानी भरने वाले स्थानों पर सीमेंट का रोड बनाया जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में प्रवेश के दौरान दस मीटर चौड़ा होगा बाकी जगह सात मीटर ही बनाया जाएगा। एक दो जगह टेंडर लगाए जा चुके हैं और कुछ जगह अप्रवूल आनी बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर माह के अंत तक यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन





रेवाड़ी से कनीना रोड को मिली स्वीकृति
रेवाड़ी से कनीना तक बनाए जाने वाले सात मीटर रोड का सरकार की ओर से लगभग 22 करोड़ रुपये की अप्रूवल मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके टेंडर भी लगा चुकी है। लगभग एक महीने बाद इस पर काम शुरू होने की संभावना है।
कनीना से महेंद्रगढ़ तक रोड के लगाए टेंडर
कनीना से राव दान सिंह के फॉर्म हाऊस तक 11 करोड़ रुपये की लागत से रोड बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर भी लगा दिए हैं। कनीना कोसली-रेवाड़ी टी प्वाइंट से लेकर उन्हाणी नहर तक दोनों ओर नाले बनाए जाएंगे। वहीं महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह की कोठी से रिवासा ओवर ब्रिज तक 3.5 करोड़ रुपये से दस मीटर रोड बनाया जाएगा। रिवासा से माजरा चुंगी की ओर से लगभग 400 मीटर तक दोनों ओर नाले बनाए जाएंगे। यह रोड तारकोल की बजाय सीमेंट का बनाया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से सतनाली तक की नहीं आई स्वीकृति
महेंद्रगढ़ से सतनाली तक लगभग 32 किलोमीटर लंबा रोड बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा हुआ है। अप्रूवल आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। सतनाली कस्बे में रोड के दोनों ओर नाले बनाए जाने का प्रावधान है।
तोशाम से सतनाली बनेगा 10 मीटर रोड:
तोशाम से सतनाली तक दस मीटर रोड बनाया जाएगा। एचएसआरडीसी ने कंसलटेंसी के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। कंसलटेंट इसकी डीपीआर तैयार करेगा। इसके बाद एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से इसका एस्टीमेट अप्रूव करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 75 प्रतिशत केंद्र तथ 25 प्रतिशत राज्य सरकार को बजट खर्च होगा। इसमें महेंद्रगढ़ विधानसभा का मात्र सात किलोमीटर रोड शामिल होगा।

रेवाड़ी से तोशाम वाया महेंद्रगढ़ सतनाली रोड अलग-अलग टुकड़ों में बनाया जाएगा। रेवाड़ी से कनीना तक लगभग 22 करोड़ रुपये तथा कनीना से महेंद्रगढ़ 11 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा जिनके टेंडर हो चुके हैं। -अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें