निजामपुर। गांव अमरपुर जोरासी में एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। वह सोमवार शाम खेत में जुताई करने गया था। मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर जोरासी निवासी 52 वर्षीय महेश कुमार सोमवार को खेत की जुताई करने गया था। इस दौरान जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट गया। जिससे किसान भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों की मदद से किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया।