फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जहां लगे नो पार्किंग के बोर्ड वहीं हो रही सबसे अधिक पार्किंग

Mon, 01 Apr 2024 07:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से दिनभर मुख्य मार्गाें पर जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले आठ सालों में महेंद्रगढ़ की नपा द्वारा शहर में पार्किंग बनाने के लिए छह बार प्रस्ताव किए जा चुके हैं, लेकिन योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग के अभाव में प्रतिदिन करीब पांच हजार से अधिक वाहन सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े होने से दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका ने शहर में पांच जगह नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए हुए हैं, लेकिन लोग वहीं पर अपने वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं। नपा कई बार पार्किंग के लिए प्रस्ताव पास कर चुकी है लेकिन एक बार भी धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। शहर के आंबेडकर चौक, नगर पालिका कार्यालय, बालाजी चौक, आईटीआई रोड सहित अन्य स्थान नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगे हुए हैं जहां सबसे अधिक वाहन खड़े रहते हैं। सिनेमा रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सीएससी कैंटिन, विश्वकर्मा चौक, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, गांधी मार्केट, मसानी चौक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

यह हो सकता है पार्किंग का विकल्प
देवीलाल पार्क के पास, लोक निर्माण विश्राम गृह के नजदीक, ऑटो मार्केट के पास, हुड्डा पार्क के नजदीक खाली जगह पर पार्किंग व्यवस्था बनाई जा सकती है। नगर पालिका ने कई बार पार्किंग के लिए देवीलाल पार्क और लोक निर्माण विश्राम गृह के नीचे का स्थान चिह्नित करके प्रस्ताव पास कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शहर के मुख्य चौक चौराहों से लेकर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को खड़ा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
अक्सर होती हैं वाहन चोरी की घटनाएं
पार्किंग के अभाव में लोग भी मनचाहे स्थानों पर वाहनों को पार्किंग कर घंटों तक काम में व्यस्त हो जाते हैं। इस दौरान वाहनों से बैटरी व अन्य सामान भी चोरी हो जाता है। इसके अलावा अक्सर वाहनों को खड़ा करने को लेकर दुकानदार व आमजन आपस में भिड़ते रहते हैं।
नगरपालिका की पहली ही बैठक में पार्किंग को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही पार्किंग को लेकर योजना बनाई जाएगी। वहीं शहर की मुख्य सड़कों व बाजारों से पीली पट्टी लगाई जाएगी। वहीं नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी पुलिस का सहयोग लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें