फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीबपुर में स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक कब बनेगा : विद्रोही

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने अंबाला में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की याद में बने संग्रहालय के उद्घाटन का स्वागत किया। साथ ही प्रदेश सरकार से सवाल किया कि नसीबपुर में स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक कब पूरा होगा।उन्होंने कहा कि 1857 के संग्राम में नसीबपुर का युद्ध ऐतिहासिक महत्व रखता है। राव तुलाराम के नेतृत्व में अहीरवाल, राठ, जाटात और मेवात के करीब पांच हजार वीरों ने यहां बलिदान दिया था। विद्रोही ने कहा कि इन शहीदों की वीरगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए नसीबपुर में भव्य स्मारक का निर्माण जल्द पूरा किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें