फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों ने बजाया ढोल तो टूटी जनस्वास्थ्य विभाग की नींद

Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के वार्ड पार्षदों द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग में बार-बार शिकायत देने के बाद भी सीवर व पानी की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पार्षदों ने जनस्वास्थ्य विभाग में जाकर ढोल बजाकर प्रदर्शन किया था। पार्षदों के ढोल की आवाज सुनकर जनस्वास्थ्य नींद से जागा है। जिसके बाद विभाग ने सीवर सफाई का कार्य शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना था कि जनस्वास्थ्य विभाग को शहर में सीवर व पानी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी कुभंकर्णी नींद में सोया हुआ था और उसे इस नींद से जगाने के लिए उन्होंने स्वयं जनस्वास्थ्य विभाग में ढोल बजाकर विभाग के अधिकारियों को काम करने के लिए जगाने का कार्य किया। पार्षदों के ढोल बजाने का असर देखने को मिला। जनस्वास्थ्य विभाग ने सीआईए रोड पर सीवर लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया। पार्षदों के प्रदर्शन के बाद सीआईए रोड जहां सीवर ओवरफ्लो की रेशानी रहती है वहां गड्ढा खोद कर कर्मचारी सीवर लाइन की सफाई करते हुए दिखाई दिए। यहां सीवरेज की परेशानी को लेकर देवेंद्र व राजेंद्र उर्फ टींकू पार्षद ने समस्या को उठाया था। जिसके बाद कर्मचारी शनिवार को यहां काम करते हुए हुए दिखाई दिए। पार्षद नितिन चौधरी, रवींद्र भांखर, देवेंद्र तथा राजेंद्र ने कहा कि अच्छी बात है कि जनस्वास्थ्य विभाग हमारे ढोल बजाने से जग गया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे सभी पार्षदों के वार्डों में दिए गए सीवर व पानी के कार्य को जनस्वास्थ्य विभाग अभी भी पूरा नहीं करेगा तो वे कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें