फोटो संख्या:60- उप नागरिक अस्पताल में रिकॉर्ड रूक की जांच करते सीएमओ --स्रोत--संवाद
कनीना। सीएमओ डॉ. रमेश चंद आर्य ने सोमवार को उप नागरिक अस्पताल को औचक निरीक्षण किया। सीएमओ सुबह 9 बजे अस्पताल प्रांगण में पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़बड़ी मच गई। अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सीएमओ को कई अनियमिताएं पाईं गईं, जिस पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान तीन सफाई कर्मचारी हाजिर नहीं मिलने पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य जब निरीक्षण के लिए अस्पताल प्रांगण पहुंचे तो पार्किंग में बाइक न खड़ी होने पर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की हुई है तो अस्पताल के सामने किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करना वर्जित है। सूखे पौधे देखकर जिम्मेदार कर्मचारी को फटकार लगाते हुए नियमित पानी डालने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर, बायोमेट्रिक का निरीक्षण किया उसके बाद उन्होंने अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने बेड का एलाइनमेंट ठीक करने मरीज को समय-समय पर सभी सुविधा देने के लिए कहा इसके साथ ही उन्होंने धोबी को सही तरीके से चादर की सफाई नहीं होने पर फटकार लगाई।
रिकाॅर्ड जांच की तो रात को 10 मरीज भर्ती होने की सूचना मिली जिसमें तकरीबन मरीज उल्टी, दस्त के मिले। इसके साथ में उन्होंने हिदायत दे कि सरकार द्वारा सात दिवसीय रंग की चादर बेड पर बिछाने का प्लान दिया हुआ है उसी के अनुरूप चादर बिछाई जाएं। नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर राजकुमारी को उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को सभी प्रकार की जानकारी देने के बारे में कहा। उसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में लगे हुए कियोस्क में लाइट खराब होने पर कर्मचारियों लताड़ा। ओपीडी रूम में जाकर देखा तो वहां चिकित्सक बिना अप्रैन और बिना नेम प्लेट के मिली तो फटकार लगाते हुए नियमित रूप से ड्रस में आने को कहा। शौचालयों की बदहाली से नाराज सीएमओ ने सफाई कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। गर्भवती महिलाओं के लेबर रूम में साफ-सफाई को लेकर नर्सिंग स्टाफ को सख्ती से निर्देश जारी किए। इस दौरान अस्पताल प्रांगण में साफ-सफाई व सामान के रखरखाव की व्यवस्थाओं में अभाव दिखा। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करवाने के निर्देश दिए। वही स्टोर रूम में सभी दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध रखने की हिदायत दी गई।
फोटो संख्या:60- उप नागरिक अस्पताल में रिकॉर्ड रूक की जांच करते सीएमओ --स्रोत--संवाद