फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में शुरू नहीं हो पाई है गेहूं व सरसों की खरीद

Wed, 12 Apr 2023 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सतनाली अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली/कनीना। सतनाली व कनीना मंडियों में पिछले तीन दिनों से गेहूं व सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में अभी तक सरसों व गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई हैं। अधिकारियों की माने तो सरसों में नमी के कारण किसान अपनी सरसों लेकर नहीं आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में महज तीन किसान ही सरसों लेकर आए थे जिसमें नमी की अधिकता के कारण खरीद भी नहीं की गई।
विज्ञापन


सतनाली। सतनाली अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की पिछले एक सप्ताह से शुरू हो रही है। नमी के कारण किसान अपनी सरसों का सुखाने में लगे हुए है। हैफड ने बुधवार को 255 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक सरसों 1625 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। 1104 सरसों के बैगों का उठान हो चुका है 521 बैग अभी भी मंडी में बचे हुए है। वहीं वेयर हाउस ने 4641 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। 1610 गेहूं के बैगों का उठान हो चुका है। 3031 बैग अभी भी अनाज मंडी में बचे हुए है।
तीसरे दिन तक 808 क्विंटल सरसों खरीदी
कनीना। चेलावास स्थित नई अनाज मंडी में खरीद के तीसरे दिन 400 क्विंटल सरसों खरीदी गई। हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से 5450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की खरीद जारी है। हैफेड मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि 3 दिनों से सरसों की खरीद नई अनाज मंडी में जारी है। पहले दिन 71 क्विंटल सरसों खरीदी गई थी, दूसरे दिन 337 क्विंटल सरसों किसानों से खरीदी गई है। इस प्रकार 3 दिनों में 808 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। धीरे-धीरे किसान सरसों पैदावार अनाज मंडियों की ओर लाने लगे हैं। 3 दिनों में हुई 2652 क्विंटल गेहूं की खरीद-कनीना अनाज मंडी में तीसरे दिन भी गेहूं की खरीद जारी रही। पुरानी अनाज मंडी में गेहूं खरीदा गया। खरीद के तीसरे दिन 1193 क्विंटल गेहूं खरीदा गया जबकि दूसरे दिन 726 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। पहले दिन 733 क्विंटल गेंहू खरीदा गया है। मंडी में भारी मात्रा में गेहूं की आवक हो रही है।
विज्ञापन

कनीना मंडी में गेहूं की आवक हुई तेज
वेयर हाउस की प्रबंधक आनंद यादव ने बताया कि पहले दिन 733 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था जबकि दूसरे दिन 726 क्विंटल व तीसरे दिन 1193 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस प्रकार 3 दिनों में 2652 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। वेयर हाउस द्वारा कनीना मंडी में 48 आढ़तियों के माध्यम से खरीद जारी है। अब मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें