फोटो 19निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक से गुजरते श्रद्धालु।स्रोत:ग्रामीण
नारनौल। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बाबा बालेश्वर धाम की ओर पैदल और भजन-कीर्तन करते जा रहे कांवड़ियों का निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान सतपाल चौधरी, अभय सिंह, अशोक, डॉ. विक्रम सिंह, सतीश, मुकेश, मनीष सहित अन्य ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की। स्वागत के दौरान सतीश, विक्रम, रविंद्र, गोकल सहित अन्य कांवड़िए बाबा बालेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर आगे बढ़े। संवाद