कनीना। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा मंगलवार को गांव नागल हरनाथ व बूचावास में पहुंची जहां पर जोरदार स्वागत किया गया। नांगल हरनाथ की सरपंच अंग्रेज देवी ने शपथ ग्रहण करवाई। बाल विकास परियोजना के तहत एक बेटी का जन्मदिन मनाकर केक काटते हुए आशीर्वाद दिया। बूचावास गांव में एसईपीओ कृष्ण पाल ने लोगों शपथ ग्रहण करवाई व जागरूक किया। तीन महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर प्रदान किए गए। बूचावास गांव की एक महिला की गोद भराई रस्म अदा करते हुए आशीर्वाद दिया। पारुल व साक्षी का एमबीबीएस में चयन होने पर उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि पीटीआई राजेंद्र सिंह, सरपंच प्रवीन कुमार बुचावास, कृषि विभाग से एसडीओ डॉ. अजय कुमार, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. रमेश, डॉ. नाथूराम, कुसुम लता सुपरवाइजर, डॉ. कविंद्र, मत्स्य विभाग से सतीश कुमार मौजूद रहे।