फोटो 1 यजमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते मंडल के सदस्य। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल का साप्ताहिक संकीर्तन गुरुनानकपुरा में शंकर लाल हलवाई के निवास स्थान पर किया गया। अध्यक्षता मंडल प्रधान हरिओम गर्ग ने की। सुरेश सोनी ने बाबा का भव्य दरबार रंग बिरंगे फूलों व लाइट से सजाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मंडल महासचिव व प्रवक्ता हेमंत गुप्ता ने बताया कि आचार्य योगेश शर्मा ने मुख्य यजमान से बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्वलित करवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायक विकास जांगिड़, योगेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, अंकुर शर्मा आदि कलाकारों ने अपने अपने भजनों से वातावरण श्याममय बना दिया। संवाद