फोटो संख्या:69- आर्य समाज मंदिर में डॉ. प्रेमराज आर्य को सम्मानित करते समाज के लोग---स्रोत- संस
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। हवन में मुख्य पुरोहित आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य व डॉ. विक्रांत डागर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञोपरांत पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि वेद प्रचार मंडल, जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य के कुशल नेतृत्व में 9 अप्रैल 2023 से जिले में महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं के आधार पर वैदिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार को अभूतपूर्व गति प्राप्त हुई। इस अवसर पर मानव आर्य, मास्टर जगबीर आर्य, धर्मवीर सिंह आर्य, इंद्राज सिंह आर्य, बाबू रंगराव सिंह पालड़ी, कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर, हरीश मुनी मौजूद रहे। संवाद