फोटो नंबर-03सफाई अभियान के दौरान धाम पर मौजूद क्लब के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। अपना जल-खासपुर टीम ने श्री शनि शक्ति धाम और स्पोर्ट्स क्लब परिसर में सफाई एवं रखरखाव अभियान चलाया। वृक्षों और पौधों की निराई, गुड़ाई की। साथ ही दीमक से बचाव के लिए छिड़काव किया गया। पक्षियों के सकोरों को भी साफ कर ताजा पानी भरा गया। यशवीर यादव और संजय ने बताया कि मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल-खासपुर टीम पिछले काफी समय से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के कार्य कर रही है। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल सदस्य डॉ. कृष्णा आर्य और वासुदेव यादव ने भी श्री शनि शक्ति धाम और स्पोर्ट्स क्लब टीम के कार्यों की सराहना की। अभियान में बोबी देहदान, सचिन रोहिल्ला, अमरजीत ने भाग लिया। संवाद