फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन रहेगा मौसम परिवर्तनशील, आज बूंदाबांदी के आसार

Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए हैं। शीतलहर एवं कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। साथ ही इसका असर अब लोगों की सेहत के अलावा फसलों पर भी आने लगा है। लगातार लंबे समय से धूप नहीं खिलने के कारण गेहूं की फसल में पीला रतुआ की शिकायत बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह दिन की शुरूआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं पाले (ओस) की छोटी-छोटी बूंदें गिरीं। हालांकि मंगलवार को बादल आने के कारण न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 9.6 व अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 10.6 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक बादलवाही रहेगी तथा न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री तथा अधिकतम 12 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं 4 से 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम प्रेक्षक अर्जुन ने बताया कि आगामी चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
वहीं पिछले एक सप्ताह से महज एक से आधे घंटे तक ही सूर्यदेव के दर्शन हो पा रहे हैं। शीतलहर का असर अब लोगों की सेहत पर आने लगा है। नागरिक अस्पताल में आने वाले अधिकांश लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार व छोटे बच्चों में निमोनिया की अधिक शिकायत पाई जा रही है। वहीं इस समय सबसे अधिक पैरों की अंगूलियों पर सूजन के रोगी भी पहुंच रहे हैं। मौसम का असर पिछले एक सप्ताह से दुकानदारी से लेकर अन्य कार्याें पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शीतलहर के कारण बाजार में भी भीड़भाड़ कम ही दिखाई दे रही है जिसके चलते दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। वहीं दुकानदार भी लगातार अपनी दुकानों के बाहर अलाव लगाकर हाथों को तापकर शरीर को गर्म रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें