फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फिर बदलेगा मौसम... आज बूंदाबांदी की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Sun, 10 Mar 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मौसम विशेषज्ञों ने एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान आज कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मार्च महीने की शुरुआत से ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बड़े पैमाने पर उलटफेर देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 10 मार्च, 12 मार्च और उसके बाद 15 मार्च को बैक टू बैक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे संपूर्ण इलाके में बार-बार मौसम में बदलाव और अस्थिरता देखने को मिलेगी। इस दौरान संपूर्ण इलाके में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने पूरे इलाके में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 11.0 डिग्री सेल्सियस और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बने हुए हैं। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान क्रमशः 26.0 और 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान सामान्य तापमान से कम बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें