फोटो 20निजामपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ के बीच सावधानी से गुजरते
निजामपुर। बारिश से रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव होने से पैदल जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि बारिश होने पर जलभराव के चलते वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे दुकानों में आते हैं। दुकानदार सुरेश का कहना है कि सड़क पर पानी भर जाने से ग्राहक दुकान तक आने से कतराते हैं, जिससे उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।