फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में 38 एमएम बारिश से गलियों में जलभराव

Sat, 17 Aug 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- कनीना में बस स्टैंड सड़क मार्ग पर भरा बारिश का पानी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 38 एमएम बारिश के बाद कई गलियों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले तीन माह के समय में क्षेत्र में कुल 293 एमएम वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन

वीरवार व शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कनीना के मुख्य बाजार सहित अनेक गलियों में पानी भर गया। बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण गलियां लबालब हो गई हैं। कनीना कस्बा में बारिश के पानी की निकासी के लिए दो जोहड़ उपलब्ध हैं, लेकिन दोनों ही जोहड़ों में पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्र में फैल गया है। होलीवाला और कालरवाली दोनों ही जोहड़ पानी से भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें