फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिन बाद शुरू हो जाएगी पानी की राशनिंग, 10 मार्च को बंद हुआ था नहरी पानी

Tue, 19 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- गांव देवास में ​स्थित जलघर के टैंक नंबर एक में भरा पानी--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। होली पर्व पर शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। जिले में नहरी पानी आपूर्ति दस दिन पूर्व ही बंद कर दी गई थी और अब संभावना जताई जा रही है कि आगामी दो अप्रैल को ही नहरी पानी उपलब्ध हो पाएगा। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी पांच दिन बाद पानी की राशनिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

शहर की करीब 40 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से करीब 6 लाख 45 हजार लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। लेकिन विभाग के पास गांव देवास स्थित चार जलघरों में महज 15 दिन का ही पानी स्टोर हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर पानी का उपयोग नहीं किया तो होली पर्व पर पानी के लिए किल्लत झेलनी पड़ सकती है।
जिले में यह है वर्तमान नहरी पानी की स्थिति
गत आठ मार्च को नहरी पानी बंद किया गया था। जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी दो अप्रैल को नहर में पानी पहुंच जाएगा। इस समय पूरे शहर की 40 हजार की आबादी को गांव देवास में बने जलघरों से पानी की आपूर्ति होती है। यहां चार टैंक हैं जिनकी कुल क्षमता 85 लाख लीटर है। वहीं प्रतिदिन शहरवासियों को 6 लाख 45 हजार लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस हिसाब से विभाग के पास कुल 15 दिनों का पानी स्टोर रहता है। अब दस दिनों से नहरी आपूर्ति बंद है और तो आगामी पांच दिन का पानी की विभाग के पास शेष है।
विज्ञापन

विभाग बना रहा पानी की राशनिंग की योजना
इस समय शहर में करीब आठ हजार घरेलू व कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। विभाग ने पानी की आपूर्ति सूचारू रखने के लिए अब महज पांच दिन का पानी शेष है। हालांकि शहर में 12 से अधिक बोरवल भी विभाग के पास हैं जिनसे नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। जलघर में महज पांच दिन का पानी शेष है। वहीं विभाग के अधिकारियों के अनुसार देवास जलघर के टैंकों में उपलब्ध पानी से शहर में नियमित आपूर्ति की जा रही है। अभी नहर आने में 18 दिन शेष है, लेकिन जब तक नहर आती है तब तक पानी की सप्लाई को एक दिन छोड़कर एक दिन शुरू जाएगा ताकि पानी की किल्लत न रहे। अगर नहर आने में इससे भी ज्यादा समय लगता है तो शहर में पानी की किल्लत बढ़ सकती है।
गत आठ मार्च को नहरी आपूर्ति बंद हुई थी तथा दो अप्रैल को नहर में पानी आने की संभावना है। ऐसे में नियमित रूप से आपूर्ति के लिए गांव देवास स्थित जलघर के चारों टैंकों को फुल कर दिया था। शहरवासियों से अपील है कि पानी का जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें जिससे कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

- दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें