नारनौल। सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग बरसात में टपकने लग जाती है। वीरवार को एक घंटे आई तेज बरसात ने एक बार फिर पुरानी बिल्डिंग टपकने लग गई जबकि पीपी (पोस्टमार्टम) सेंटर की बिल्डिंग में पानी घुस गया। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को हुई। कई महिलाएं टीकाकरण कराने के लिए आई हुई थी, लेकिन अस्पताल में भरा बरसात का पानी पीपी सेंटर के अंदर घुस गया। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुरानी बिल्डिंग में फिर से एमएस कार्यालय के अलावा प्रथम व द्वितीय तल पर बरसात का पानी टपकने लग गया। इससे मरीजों को परेशानी हुई। यहां बता दे कि पिछले सप्ताह आई बरसात के दौरान भी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पानी टपक गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से उन जगहों पर सीमेंट लगवा दी थी ताकि पानी दोबारा न टपक सके, लेकिन वीरवार को आई बरसात के बाद फिर से पानी टपकने लग गया।
अस्पताल व बस स्टैंड परिसर में भरा पान
तेज बरसात के चलते सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के बाहर और बस अड्डा परिसर में भी पानी जमा हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई। वहीं पार्क गली में भी पानी जमा हो गया। यहां भी दुकानदारों ने रस्सी बांधकर रास्ते को बंद कर दिया ताकि कोई हादसा न हो जाए। इसी प्रकार हुडा सेक्टर में भी लोगों ने चारपाई व अन्य सामान गली में डालकर रास्ता बंद कर दिया ताकि सीवरेज खुला होने की स्थिति में कोई हादसा न हो जाए।