कनीना। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन कनीना की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोड़ी में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण, वर्षा, जल संचयन, जल स्वच्छता, जल जीवन मिशन के प्रति जागरूक किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम स्थान, दीपिका ने दूसरा स्थान तथा दीपिका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक मनोज कुमार, बलवंत सिंह, गोविंद सिंह, योगेश कुमारी, संतोष पीटीआई सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।