फोटो संख्या:74- गांव डुलाना में पानी की होद रखते शहीद भगत सिंह संगठन--स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। शहीद भगत सिंह युवा संगठन महेंद्रगढ़ की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान जीवों के लिए जल सेवा मुहिम निरंतर चलाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को संगठन की ओर से गांव डुलाना में पानी की होदी रखवाई गई। संगठन संचालक विकास शर्मा बुचौली ने बताया कि गर्मी के कारण पशु-पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर गांव-गांव में होदियां रखवाने का कार्य किया जा रहा है ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। संगठन ने आमजन से अपील की है कि जीव सेवा ही नारायण सेवा है, सभी लोग इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। इस मौके पर दीपक बुचौली, सोनू शर्मा, कमलप्रीत, विनय, नरेंद्र, राजेश पंच डुलाना, महेंद्र पंच डुलाना, डॉ. धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। संवाद