फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव डुलाना में किया पानी का प्रबंध

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- गांव डुलाना में पानी की होद रखते शहीद भगत  सिंह संगठन--स्रोत- संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहीद भगत सिंह युवा संगठन महेंद्रगढ़ की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान जीवों के लिए जल सेवा मुहिम निरंतर चलाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को संगठन की ओर से गांव डुलाना में पानी की होदी रखवाई गई। संगठन संचालक विकास शर्मा बुचौली ने बताया कि गर्मी के कारण पशु-पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर गांव-गांव में होदियां रखवाने का कार्य किया जा रहा है ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। संगठन ने आमजन से अपील की है कि जीव सेवा ही नारायण सेवा है, सभी लोग इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। इस मौके पर दीपक बुचौली, सोनू शर्मा, कमलप्रीत, विनय, नरेंद्र, राजेश पंच डुलाना, महेंद्र पंच डुलाना, डॉ. धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें