नारनौल। नारनौल के सदर थाने के नजदीक अंडर पास के पास एक व्यक्ति बैटरी वाले रिक्शा में शराब बेचता पकड़ा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंडर पास के पास दलीप नाम का व्यक्ति अपने बैटरी वाले रिक्शा में बैठकर शराब बेच रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी की तो दलीप रिक्शा में बैठकर शराब बेच रहा था, जिसके पास 49 पव्वे मिले, जो बिना लाइसेंस व परमिट के बेच रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।