फोटो 2सरपंचों के साथ बैठक करते नांगल चौधरी थाना प्रभारी।स्रोत: प्रवक्ता
नांगल चौधरी। थाना नांगल चौधरी में थाना प्रभारी एसआई पवन कुमार की अध्यक्षता में सरपंचों और गणमान्य व्यक्तियों की बैठक हुई। इसमें गांवों में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर दिया गया। सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को प्रोत्साहित किया गया। थाना प्रभारी ने अवैध खनन और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उपस्थित सभी ने सहयोग और नशामुक्त समाज निर्माण का आश्वासन दिया। संवाद