जिला परिषद के चुनावों का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। जिसके बाद से जीते हुए उम्मीदवारों ने जश्न मनाया। वहीं हारे हुए उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ अपनी हार की समीक्षा की। जिप चुनाव में वार्ड नंबर 2 की उम्मीदवार बिमल कुमारी व सुमनरानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें बिमल कुमारी ने अपनी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सुमन रानी को 9 मतों से शिकस्त दी। इस प्रकार जिप चुनाव में वार्ड नंबर दो में सबसे कम अंतर से जीत-हार का निर्णय हुआ। जबकि वार्ड नंबर 3 के उम्मीदवार संतोष कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार विष्णु सिंह को 3942 मतों के बड़े अंतर से हराया।
इसके अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य वार्ड नंबर 5 से उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने भी 3829 मतों से जीत हासिल की। देवेंद्र यादव को कुल 9641 व उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार यशवंत सिह को 5812 मत मिले। वार्ड नंबर से उम्मीदवार चेताई नाथ ने कुल 7170 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सोहन सिंह को 3101 मतों से हराया। वार्ड नंबर 4 की उम्मीदवार पूनम देवी ने 294 मत, वार्ड नंबर 6 की उम्मीदवार पूजा गुर्जर ने 1901 मत, वार्ड नंबर से अजीत सिंह ने 178 मत, वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवार सुनील देवी ने 2616, वार्ड नंबर 9 से नरदेव ने 650, वार्ड नंबर 10 से राकेश कुमार ने 1585, वार्ड नंबर 11 से उर्मिला देवी ने 533, वार्ड नंबर 12 से सचिन ने 1732, वार्ड नंबर 13 से रेखा ने 1034, वार्ड नंबर 14 से पूनम कुमार ने 841, वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार ने 2147, वार्ड नंबर 16 से भीम सिंह ने 3479, वार्ड नंबर 17 से प्रियंका ने 1693, वार्ड नंबर 18 से श्याम सुंदर ने 2184, वार्ड नंबर 19 से मीना देवी ने 525 मतों से जीत हासिल की है।