फोटो संख्या:79- कनीना में सफाई करते नगर पालिका सफाई कर्मचारी--संवाद
कनीना। गांधी जयंती के अवसर पर कनीना नगर पालिका की ओर से शहीद स्मारक व आसपास क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कनीना नगर पालिका के 14 वार्डों में सफाई अभियान तेज गति से चल रहा है। हाल ही में वार्ड नंबर चार को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया है, जो नगर पालिका के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।