फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड 15 के पार्षद सुनील तायल को बनाया पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका में वीरवार को पेमेंट अप्रूव्ल कमेटी को लेकर बैठक की गई। बैठक में नगरपालिका प्रधान, उप प्रधान, सचिव, एमई, जेई व वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। कमेटी को लेकर छह वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 15 से सुनील तायल, वार्ड नंबर 14 से सुखबीर, वार्ड नंबर आठ से निखिल चनेजा, वार्ड नंबर 2 से रजनेश, वार्ड नंबर 9 से देवेंद्र उर्फ सोनू सैनी, वार्ड नंबर 13 से सुरेंद्र फौजी ने नामांकन जमा करवाया गया। नामांकन के बाद सुखबीर, निखिल चनेजा व सुरेंद्र फौजी ने अपना नामांकन अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव अनिल ने बताया कि पेमेंट अप्रूवल नामांकन वापसी के बाद तीन उम्मीदवार मैदान में डटे रहे। पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव करवाया गया। वार्ड नंबर 15 के पार्षद सुनील तायल को आठ, वार्ड नंबर 9 पार्षद देवेंद्र सैनी को छह तथा वार्ड नंबर दो के पार्षद रजनेश को दो मत मिले। मतों आधार पर सुनील तायल को दो मत से जीत हासिल हुई।
नवनिर्वाचित पेमेंट अप्रूव्ल कमेटी के सदस्य सुनील तायल ने बताया कि सरकार के हिदायत अनुसार नगर पालिका कमेटी में पेमेंट अप्रूवल कमेटी का चुनाव करवाकर शहर का विकास करवाया जा सके। इसको लेकर वीरवार को सचिव ने बैठक आयोजित कर सदस्य को लेकर वोटिंग करवाई गई। वोटिंग के दौरान छह सदस्यों ने अपना नामांकन जमा करवाया गया, जिसमें से तीन सदस्यों ने नामांकन वापिस लिया गया। बचे हुए तीन सदस्यों के बीच वोटिंग करवाई गई। नपा सदन ने उन पर भरोसा जताते हुए उसको जिताया है। पिछले कई दिनों से पेमेंट अप्रूवल कमेटी के न होने से विकास कार्य रुके हुए थे। अब विकास कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो बार पेमेंट अप्रूवल कमेटी में सहमति नहीं बनने से बैठक का रद्द कर दी गई थी, जिसके कारण शहर में विकास कार्य रुके हुए थे। शहर में जो कार्य चल रहे थे उनके ठेकेदारों की पेमेंट भी रुकी हुई थी, सफाई व्यवस्था को लेकर सामान के लिए पेमेंट अप्रूवल करवाना था। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नगर पालिका में एक पेमेंट अप्रूवल कमेटी का चयन होना है। इस कमेटी में नगर पालिका प्रधान, उपप्रधान, सचिव के अलावा एक पार्षद संबंधित वार्ड का पहले से ही निर्धारित है तथा कमेटी एक सदस्य का चुनाव वार्ड पार्षद में से होना है। पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक पहले 18 दिसंबर को बुलाई गई, जिसमें सचिव को आवश्यक कार्य होने की वजह से रद्द की गई। दूसरी बार बैठक 28 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई जिसमें पार्षद के एकमत नहीं होने के कारण टाल दी गई।

पिछले कई दिनों से शहर में विकास कार्य रुके हुए थे। अब वे विकास कार्य शुरु करवाया जाएगा। सरकार की हिदायत अनुसार पेमेंट अप्रूवल कमेटी बना दी गई है। अब जल्द ही स्थाई अधिकारी भी नगर पालिका में आ जाएगें। अगले तीन से चार महीने में विकास कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें