फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी ने कला संकाय में प्रदेश में किया टॉप, आईएएस बनना चाहती है

विज्ञापन
छात्रा मनीषा। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहमा की छात्रा मनीषा कुमारी ने 12वीं कक्षा में कला संकाय में 499 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। मनीषा ने बताया की आईएएस बनना चाहती हैं। उसने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर परीक्षा परिणाम को लेकर संशय था। लेकिन रिजल्ट आते बहुत खुश हूं। रोजाना पांच से छह घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। कोचिंग नहीं ली। उसे डांस का और किताबें पढ़ने का शौक है। सरकारी स्कूल के गुरुजनों के मार्ग दर्शन में ही परीक्षा की तैयारी की थी। पिता खेती करते हैं और मां सुनीता गृहिणी हैं। हिंदी में 99, अंग्रेजी में 100, हिस्ट्री में100, पॉलिटिकल साइंस में 100 और संस्कृत में 100 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें