फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन महीने से डीएमसी की स्वीकृति का इंतजार, फाइल पर नहीं हो रहे साइन

Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मसानी चौक से कॉलेज मोड तक रोड की फाइल तीन महीने से डीएमसी की अप्रूवल का इंतजार कर रही है, लेकिन अभी तक फाइल पर साइन नहीं हो रहे। शहर की बेसलाइन माने जाने वाला यह रोड लगभग 2.39 करोड़ रुपये से बनाया जाना है। अभी यह रोड बहुत जर्जर हो चुका है। लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड गड्ढे अधिक रोड कम बचा है। बड़ा दरवाजा के पास तो बड़े-बड़े रोड बाहर निकल आए हैं। वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शहरवासी इस टूटे रोड से बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

नारनौल से रेवाड़ी रोड को जोड़ता है यह रोड
यह रोड शहर के बाजार के बीचों बीच का रोड है। इस रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। यह रोड नारनौल रोड से रेवाड़ी को रोड को जोड़ने वाला है। कैंची मोड से शहर की शुरुआत होती है और माजरा चुंगी पर खत्म होती है। इस रोड पर मोहल्ला सैनीपुरा, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, परशुराम भवन रोड पड़ता है।
त्योहारी सीजन भी हुआ शुरू
अग्रसर नवरात्र से त्योहारी सीजन शुरू होना माना जाता है। परंतु अब भी त्योहार ही चल रहे हैं। रक्षाबंधन के बंधन के बाद जन्माष्टमी और अब आगे गणेश चतुर्थी होगी। उसके एक महीने बाद नवरात्र शुरू हो जाएंगे। त्योहारी सीजन में बाजारों में काफी भीड़ होती है। कई लोग मंदिरों में नंगे पांव भी जाते हैं। इस रोड पर रोड़ियां बाहर निकले होने की वजह से नंगे पांव चलना काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

प्रतिदिन वाहन हो रहे खराब
शहर में रोड की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होने की वजह से वाहन बहुत जल्दी खराब हो रहे हैं। वाहनों की चार महीने की बजाय दो तीन महीने में सर्विस करवानी पड़ रही है। टूटे रोड की वजह से वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
बॉक्स
बारिश के समय सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। मसानी चौक से भगवान परशुराम चौक तक एक गाड़ी निकल सकती है। प्रशासन को चबूतरे तोड़कर रोड को चौड़ा करके सड़क निर्माण करना चाहिए ताकि गड्ढों से निजात मिल सके व रोड चौड़ा हो सके।
-अतुल।
11 हट्टा बाजार से बड़ा दरवाजा तक सड़क बदहाल हो चुका है। यहां पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी कठिन हो गया है। गड्ढों से आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। नगर पालिका को जब तक सड़क निर्माण नहीं हो जाता तब तक पेचवर्क किया जाए।
-नरेंद्र सैनी।
मसानी चौक से कॉलेज रोड तक मुख्य सड़क मार्ग है। आने वाले समय में विवाह-शादियों दिन हजारों लोग सामान खरीदने के लिए आते है। सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी, कपड़े के शोरूम इसी मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग को नगर पालिका ने जल्द से जल्द बनवाना चाहिए।
-नरेश शर्मा।
रोड टूटा होने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से अनेक गांव के ग्रामीण आते है। बाजार में सामान लेने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते है। सड़क बदहाल व गड्ढे बने होने कारण आमजन को काफी परेशानी होती है।
-रणजीत कुमार।

फाइल पर डीएमसी के साइन होने हैं। बीच में डीएमसी का तबादला हो गया था। अब जल्द दी फाइल पर साइन करवाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। -प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें