फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीमद्भगवती कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं को व्यासजी की सुनाई कथा

Wed, 14 Feb 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- शंकर कॉलोनी में श्रीमद्भगवती कथा के दौरान कथा सुनाते आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शंकर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भगवती कथा के चौथे दिन व्यास जी की कथा सुनाई गई। आचार्य श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा व्यास जी जब अपने पुत्र के लिए व्याकुल हो गए की मेरे घर में भी कोई संतान हो। तब नारद जी ने व्यास जी को देवी जी की महिमा सुनाई और कहा कि मां दुर्गा की कृपा से तुम्हें पुत्र प्राप्ति अवश्य होगी। उनका भजन करो मां भगवती की ही कृपा से ब्रह्मा जी इस सृष्टि को बनाते हैं।
विज्ञापन

मां की ही कृपा से भगवान विष्णु इस सृष्टि का पालन करते हैं और भगवती की ही कृपा से भगवान रुद्र इस सृष्टि का संघार करते हैं। मां के एक भी मंत्र का अक्षर मनुष्य के कान में पड़ जाए तो मूर्ख या चांडाल भी मधु पाक के समान मधुर वाणी का उच्चारण करने वाला उत्तम वक्त हो जाता है। दीन मनुष्य भी वैभव से संपन्न हो चिरकाल तक निर्भय विहार करता है। मां भगवती की कृपा और कथा का ऐसा उत्तम फल है। इस मौके पर सैलजा, मुकेश सचदेवा, पवन नांगलिया, शिवशंकर अग्रवाल, जुगल राजस्थानी, कैलाश शर्मा, रामजीवन मित्तल, मनोहर लाल झुकियां, नत्थू राम शर्मा, सुनीता शर्मा, सारिका सचदेवा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें