फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड नंबर 16 में उपचुनाव के लिए मतदान आज

Sun, 05 Nov 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। मतदान से पूर्व शनिवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा दिशा-निर्देश देते हुए चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। वार्ड नंबर 16 में उपचुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें तीन पुरुष व एक महिला उम्मीदवार शामिल है। पुरानी मंडी के किशोरी लाल स्कूल में सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्र पर तीन पोलिंग बूथ बनाए गए है, जिन पर 3000 के करीब लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 की महिला पार्षद का चुनाव के कुछ माह बाद बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से वार्ड नंबर 16 की पार्षद सीट खाली हो गई थी। जिस पर हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा गत 12 अक्तूबर को नारनौल नगर परिषद के उक्त वार्ड सहित प्रदेश की परिषद व पालिकाओं के उपचुनाव करवाने संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत उक्त वार्ड में रविवार को मतदान करवाए जाएंगे।

चार उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत अंतिम दिन वीरवार 26 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे गए। जिसमें विशाल सैनी, मनीषा सैनी, संजय व विकास ने नामांकन पत्र भरकर दावेदारी जताई है। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के लिए वार्ड के लोगों के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि जीत का सहरा किस उम्मीदवार के सिर पर सजेगा यह तो रविवार को मतदान के बाद मतगणना के बाद स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन इससे पूर्व सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर चुनाव प्रचार में लगे हुए है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पाेलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देकर चुनावी सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है। रविवार सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. आरपी सिंह, मास्टर ट्रेनर, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें