फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड तीन की एरिया सभा में वोटरों ने रखी समस्या

विज्ञापन
फोटो 27 जेई को वार्ड की समस्या से अवगत कराते आमजन। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। नपा की ओर से कस्बे के वार्ड तीन में एरिया सभा का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद प्रेमलता की मौजूदगी में वार्ड के मतदाताओं ने इसमें हिस्सा लिया व अपनी समस्याओं को रखा। नपा की ओर से जेई मनीष कुमार यहां मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. जितेंद्र पाल ने पूर्व चेयरमैन बोहतराम यादव कॉम्प्लेक्स के समीप तारों के जाल, स्ट्रीट लाइट व दूसरी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिरेंद्र ने वेयर हाउस को जाने वाले रास्ते को पक्का करवाने सहित वार्ड के कृष्णा कुंज व अनेक स्थानों पर जलभराव व पुराने अड्डे पर यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मांगों को रखा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें