फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वोट की गड़बड़ी सुधरवाने के लिए पहुंचें मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सतनाली क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम और बीडीपीओ के मार्गदर्शन में सुपरवाइजर विजय कुमार पारीक ने बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज जमा कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस मिले हैं, वे अपने दस्तावेज संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को ठीक किया जा सके। नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 और नाम-पता आदि में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। विजय कुमार पारीक ने बताया कि 26 और 27 सितंबर को भी सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें