फोटो नंबर-02ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-संस्थ
मंडी अटेली। खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी रूथल के विद्यार्थियों ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि रैली में सर्व प्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान की अपील की। रैली गांव के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर श्रद्धानंद, राजेश कुमार, द्रविता, अनिता यादव, अनिल कुमार, सुनीता, मुनीता आदि उपस्थित थे। संवाद