फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मतदान के दिन बुजुर्गों व दिव्यांगों की मदद करेंगे वॉलंटियर

Wed, 15 May 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। जिला निर्वाचन विभाग नारनौल द्वारा मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में खंड के प्राचार्य, मुख्याध्यापक व मौलिक मुख्य शिक्षकों को मतदान की जानकारी दी गई। कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर चुनाव आयोग के अभियान का हिस्सा बनकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान के दिन बुजुर्गों व दिव्यांगों की वॉलंटियर मदद करेंगे।
विज्ञापन

राकउवि कनीना के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि इस महापर्व को सफल बनाने के लिए निष्ठा भाव से कार्य करें। भारत स्काउट एंड गाइड के जिला प्रभारी रमेश सोनी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को भारत स्काउट एंड गाइड्स में पंजीकरण करवा कर एक पुरुष व एक महिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर गांव में एक-एक बूथ पर दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग के लिए इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कोऑर्डिनेटर व वरिष्ठ सदस्य टेकचंद यादव, जिला प्राथमिक सहायता प्रभारी प्रवक्ता एवं बुलबुल की प्रभारी पवित्र राव, डीओसी गाइड सुनिता रानी, प्राचार्य महेंद्र गोयल, बृजेश कुमार, खेड़ी तलवाना के प्राचार्य दीपक लाटा, प्राचार्य रामस्वरूप यादव, सतीश कुमार, सत्यपाल सिंह, हीरालाल यादव, सतबीर सिंह योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें