फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालय में स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान

Fri, 03 Jan 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने प्रवक्ता संजय शर्मा, पूनम शर्मा व रागिनी शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण की और मुख्य द्वार के आसपास सफाई की। उन्होंने पेड़ पौधों की क्यारी बनाई। साथ ही उन में पानी दिया। उन्होंने गीत, नृत्य, कविता, चुटकुलों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति जाहिर की। एसएमसी सदस्य संतोष कुमार भी इस दौरान विद्यालय में उपस्थित रहे। प्रवक्ता संजय शर्मा व एनएसएस प्रभारी रागिनी शर्मा के संयुक्त मार्गदर्शन में स्वयंसेवक विद्यालय परिसर को चमकाने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें