फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूकस्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में श्रमदान किया

Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 मोदाश्रम मंदिर में सफाई अ​भियान की तैयारी में बैठे स्वयंसेवक---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक प्रो. सोमवीर सिवाच ने कहा कि डिजिटल क्रांति भारत को आत्मनिर्भर बना रही है। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि युवा तकनीक और नवाचार का सही उपयोग करें, तो भारत शीघ्र ही एक वैश्विक महाशक्ति बन सकता है। तकनीक की सहायता से कृषि, उद्योग, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन आ रहा है, जिससे भारत आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। दोपहर के सत्र में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रेनू यादव ने स्वयंसेवकों से संवाद स्थापित किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें