फोटो नंबर- 16श्रीलंका में आयोजित कार्यक्रम में कोच मनोज खटाणा को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल। गांव धानौता निवासी वॉलीबॉल कोच मनोज खटाणा ने श्रीलंका में आयोजित एफआईवीबी लेवल-1 कोचिंग कोर्स का प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने वॉलीबॉल की आधुनिक तकनीक, नई ट्रेनिंग पद्धतियों, ड्रिल्स और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। वर्तमान में मनोज धानौता स्थित वॉलीबॉल खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोर्स से मिली तकनीकी जानकारी का लाभ अब ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा। वे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक सिखाकर उनकी प्रतिभा निखारेंगे। मनोज की उपलब्धि पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने खुशी जताई। संवाद