फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा संसद प्रतियोगिता में गूंजे लोकतंत्र के स्वर

विज्ञापन
फोटो 09 युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में वीरवार को खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय प्राचार्या अनीता यादव की अध्यक्षता में यह प्रतियोगिता करवाई गई। संसद में अध्यक्ष आगमन, नए सदस्यों की शपथ ग्रहण, प्रश्न काल, शून्य काल और विधेयक पर चर्चा जैसी गतिविधियां चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की गईं। अवि ने स्पीकर, एकता ने प्रधानमंत्री, मानसी ने प्रतिपक्ष नेता और मानसी शर्मा ने महासचिव की भूमिका निभाई। युवा संसद में प्रश्न काल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें