फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के नाम खून से लिखा मांगपत्र

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में विधायक राव दान सिंह को ज्ञापन सौंपते वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को महेंद्रगढ़ विधायक को मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम खून से लिखा मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

विधायक राव दान सिंह को एसोसिएशन के जिला सचिव सेवा सिंह ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि समान काम समान वेतन, 58 साल तक नौकरी सुरक्षा उनकी मुख्य मांगें हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला में 12 बैठक हो चुकी हैं। 25 नवंबर की बैठक में मांगों पर सहमती बनी, उसके बाद सरकार ने अपने बयान वापस ले लिए। अपनी तीन मांगों को लेकर 25 अक्तूबर से पंचकूला में चल रहे धरने को आज 41 दिन हो गए, लेकिन सरकार अपने किए हुए वादे को पूरा नहीं कर रही है। सरकार के इस रवैया से वोकेशनल टीचर्स में रोष है। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ जिला के उप प्रधान विजेंद्र यादव, महिला विंग की प्रधान कमलेश, वोकेशनल टीचर साथी मनोज शर्मा, नरेंद्र सैनी, सुभाष, सुकेश व रवि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें