फोटो 05 वैक्सीनेशन स्कीम के विरोध में बैठक करते वीएलडीए। संवाद
नांगल चौधरी। वीएलडीए की ओर से मंगलवार को राजकीय पशु चिकित्सालय में जिला प्रधान विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें केंद्र सरकार के जारी आगामी गलघोंटू-मुहखुर वैक्सीनेशन स्कीम का विरोध किया गया। प्रधान ने बताया कि जब तक डाटा इंट्री के ऑनलाइन कार्य के लिए कोई व्यक्ति नही दिया जाएगा, तब तक वैक्सीनेशन का कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जब तक सर्विस रूल्स में बदलाव, पदनाम परिवर्तन आदि मांगों का सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, तब तक विरोध जारी रहेगा। मिटिंग में पूर्व जिला प्रधान अत्तर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संयुक्त सचिव सौरभ राज, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, रजनीश वीएलडीए, अश्वनी, अंकित, अरविंद, विरेंद्र सिंह व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद