फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: म्यूजिक प्रतियोगिता में विवेक ने बाजी मारी

Wed, 02 Oct 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को पीएम श्री स्कूल अटेली में खंड संसाधन संयोजक मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन में खंड स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य कुसुमलता यादव ने की। म्यूजिक प्रतियोगिता में राता स्कूल के विवेक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कला मानव मन की कोमल भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को अपनी कला व प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कला समाज को सौंदर्य और आनंद प्रदान कर हमारी सांस्कृतिक विरासत को बरकरार रखती है।
कला उत्सव के आयोजन का उद्देश्य छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता प्रभारी बीआरपी मंजूबाला व राजीव रंगा बीआरपी ने बताया कि कला प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की कला प्रतिभा को बढ़ावा देना है। समूह लोक नृत्य में रावमावि बोचड़िया स्कूल की टीम प्रथम, पीएम श्री स्कूल अटेली की टीम द्वितीय तथा रावमावि तिगरा की टीम तृतीय स्थान पर रही, जबकि राता कलां स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन

वोकल म्यूजिक में रावमावि राता कलां की टीम अव्वल रही। बोचड़िया स्कूल की टीम दूसरे तथा तिगरा स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजुअल आर्ट प्रतियोगिता में रावमावि कांटी के छात्र गौतम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बोचड़िया स्कूल का उमेश दूसरे तथा राता कलां स्कूल का आदित्य तीसरे पायदान पर रहा। म्यूजिक में राता स्कूल का विवेक प्रथम, बोचड़िया का परमजीत द्वितीय तथा पीएम श्री स्कूल अटेली की छात्रा मेघा तंवर तृतीय सोपान पर रही। थियेटर प्रतियोगिता में बोचड़िया स्कूल ने प्रथम तथा पीएम श्री स्कूल अटेली द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्टोरी टेलिंग में तिगरा स्कूल की एकमात्र प्रतिभागी पायल प्रथम रही। इस अवसर पर एबीआरसी रमेश गुप्ता, रेखा यादव, रजनी व पूनम देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें