फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद के जनसंपर्क अभियान के तहत आठ गांवों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को उनके बेटे मोहित चौधरी ने आठ गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 16.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए दिए गए फंड की जानकारी साझा की गई। पांच गांवों को ट्रैक्टर भी उपलब्ध कराए गए हैं। स्याना में ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बाघोत में कम्युनिटी हॉल की नींव रखी गई। ग्रामीणों ने पटेल भवन के लिए 16 लाख रुपये जारी करने और बैंक शाखा खुलवाने की मांग की। मोहित चौधरी ने स्याना, नौताना, पोता, बाघोत, सेहलंग, तलवाना, खेड़ी और पाथेड़ा में विकास कार्यों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें