फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय के विष्णु और सचिन का आईजीयू मीरपुर की हैंडबॉल पुरुष टीम में चयन

Fri, 11 Oct 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थी विष्णु व सचिन का आईजीयू की हैंडबाल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के हैंडबाल खिलाड़ी विष्णु व सचिन का आईजीयू मीरपुर की पुरुष हैंडबाल टीम में चयन हुआ है। बुधवार को को रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आयोजित इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और विष्णु व सचिन ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। वीरवार को महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण व खेल प्रभारी कप्तान डॉ. शमशेर सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि बधाई दी। उन्होंने बताया कि अब दोनों खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. सोमवीर, डॉ. विकास गुप्ता, विजयपाल, शंकर, कर्णसिंह, दुलीचंद ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें