फोटो नंबर-26विनोद भील को जजपा में शामिल करते डाॅ. अजय सिंह चौटाला। स्रोत-प्रवक्ता
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में जननायक जनता पार्टी को मजबूती मिली है। शनिवार को कांग्रेस छोड़कर क्षेत्र के कई राजनीतिक और मौजिज लोग जेजेपी में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में इन सभी ने जेजेपी ज्वाइन किया । जेजेपी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से नांगल चौधरी विधानसभा से पूर्व विधानसभा उम्मीदवार, पूर्व जिला परिषद मेंबर एवं पूर्व सरपंच विनोद यादव, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार यादव, हरिओम यादव, अशोक यादव, सूबेसिंह स्वामी, राजपाल स्वामी, अश्वनी शर्मा, दीपक सहरावत आदि है। संवाद