फोटो संख्या:68-उप स्वास्थ्य केंद्र सिगडा में महिलाओं को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी ऋषिराज आर्
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र सीगड़ा में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वास्थ्यकर्मी ऋषिराज आर्य ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया की मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पानी के गड्ढों को मिट्टी डालकर बंद करना चाहिए और रुके हुए पानी में काला तेल डाल देना चाहिए ताकि मच्छर अंडा न दे सकें। सप्ताह में एक बार सूखा दिवस जरूर मनाना चाहिए। बुखार होने पर मरीजों को अपने रक्त की जांच स्वास्थ्य केंद्र में करवानी चाहिए जो सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क की जाती है और डेंगू-मलेरिया से संक्रमित पाए जाने पर मरीज का पूरा इलाज निशुल्क किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू-मलेरिया बुखार से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। संवाद